Logo
ब्रेकिंग
शाम होते ही दो बत्ती’ के दफ्तर में हलचल: अब इनोवा में सवार होंगे दो यशवंत, दूसरे यशवंत बनेंगे मंडल क... यशवंत कुमार चौधरी बने रतलाम रेल मंडल के नए डीआरएम, अश्वनी कुमार की लेंगे जगह श्रद्धांजलि सभा: वीरेंद्र व्यास के निधन से ब्राह्मण समाज को अपूरणीय क्षति- राजेश तिवारी दादाजी का सपना किया साकार.....रावटी के सक्षम बोकड़िया ने NEET-2026 में पाई सफलता, भोपाल के RKDF मेडि... इंदौर-डोंड एक्सप्रेस में टीटीई का वीडियो वायरल: चालू टिकट पर बर्थ देने का आरोप, आरएसी यात्री में नार... समाजसेवी व भाजपा नेता वीरेंद्र व्यास के निधन पर रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज करेगा याद, रामगढ़ ... मंत्री काश्यप को इंदौर की भी कमान.... इंदौर के प्रभारी मंत्री बदले, सीएम डॉ. मोहन यादव की जगह अब संभ... रेल अफसरों को केवल इनकी ही परवाह...रेलवे स्टेशन पर अवंतिका चाय वाले को निशुल्क पार्किंग इंतजाम, रेलव... दीपों से जगमगा उठा हनुमान ताल....सुख-समृद्धि की कामना के साथ बहे दीप, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिल... आसमान से टपके, खजूर पर अटके....सीसीसीटीएस 4200 ग्रेड पे मामला: ट्रेनिंग ज्वाइन करने के बाद भी अटकाया...

श्रद्धांजलि सभा: वीरेंद्र व्यास के निधन से ब्राह्मण समाज को अपूरणीय क्षति- राजेश तिवारी

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। इंदौर श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर सभा के अध्यक्ष, इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व संचालक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व. वीरेंद्र व्यास के असामयिक निधन पर रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। यह आयोजन श्री राम मंदिर, रामगढ़ में संपन्न हुआ, जहां समाजजनों ने स्व. व्यास के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

​सभा को संबोधित करते हुए गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि स्व. वीरेंद्र व्यास ने समाजहित और जनसेवा के क्षेत्र में जो उल्लेखनीय कार्य किए हैं, वे सदैव याद रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका निधन केवल गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज ही नहीं, बल्कि संपूर्ण ब्राह्मण समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। समाज सुधार के प्रति उनका समर्पण और व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणादायी रहेगा।

​वक्ताओं ने किया योगदान का स्मरण:- श्रद्धांजलि सभा में समाज के पूर्व अध्यक्ष दिलीप व्यास, कीर्ति शर्मा, सर्व ब्राह्मण सभा के उपाध्यक्ष राजेश चाष्टा, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पुरोहित, राजेश जोशी, महेश चौबे, भागवताचार्य पं. योगेश्वर शास्त्री, भजन गायक पं. गोपाल कृष्ण शर्मा, नवीन व्यास, कपिल व्यास, महिला सभा अध्यक्ष सविता तिवारी तथा नवयुवक मंडल अध्यक्ष सीए अर्पित शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए और उनके कार्यों का स्मरण किया।

​इस अवसर पर राजेश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, धनसूता, राजेंद्र जोशी, रामकुमार जोशी, राकेश आचार्य, अनिल जोशी, राजेश डोरिया, अश्विन तिवारी, दिव्यांश तिवारी, महेंद्र व्यास, अशोक चाटा, अखिल व्यास, अर्पित तिवारी, अनुपम चेष्टा, अजय शर्मा, मंजुला व्यास, सुनंदा पंडित, रीना पंडित, क्षमा व्यास सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश व्यास ने किया।

​इंदौर श्रद्धांजलि सभा में जुटे थे हजारों लोग:- उल्लेखनीय है कि स्व. वीरेंद्र व्यास के सामाजिक योगदान और व्यापक जनसंपर्क के चलते इंदौर में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से करीब पांच हजार से अधिक लोग पहुंचे थे। इनमें मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, लोकसभा सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला सहित ब्राह्मण समाज के अनेक गणमान्यजन शामिल हुए थे।

​समाज सुधार का लिया संकल्प:- स्व. वीरेंद्र व्यास ने अपने संक्षिप्त अध्यक्षीय कार्यकाल में समाज सुधार को लेकर जो विचार और इच्छाएं व्यक्त की थीं, उन्हें सम्मान देते हुए इंदौर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नगर सभा ने सामाजिक परंपराओं में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया है। सभा द्वारा चिट्ठी लिखने की परंपरा के साथ कुछ सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की पहल की गई है। इसके तहत निर्णय लिया गया है कि:

– ​ब्रह्मभोज में परिवार के सदस्यों के अतिरिक्त केवल निकट संबंधी ही भोजन प्रसादी ग्रहण करेंगे।

– ​पगड़ी रस्म में समाजजन पूर्ववत शामिल होंगे, लेकिन वहां भोजन ग्रहण नहीं करेंगे।

– ​उपहार स्वरूप दी जाने वाली ‘लान’ अथवा ‘लेन’ की प्रथा को पूर्णतः बंद किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.