Logo
ब्रेकिंग
वरिष्ठ रेलवे ट्रेड यूनियन नेता दीपक भारद्वाज का निधन, रेल कर्मियों में शोक की लहर रतलाम रेल मंडल में ट्रैकमैन उलझे: आपसी विवाद में ट्रैकमैन ने लोहे का पाना साथी के सिर पर दे मारा, रे... इसलिए सीबीआई एक्शन की अफवाह फैली?....रेलवे के पावर विभाग में तैनाती और कार्यदिवसों का झोल, 5 दिन काम... डॉ. अनामिका अवस्थी को रेलवे अस्पताल की बागडोर....मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया ​रेलवे विजिलेंस एक्शन में: चलती ट्रेनों में टीटीई स्टाफ की जांच, रतलाम मंडल में वसूली के आरोपों पर क... ​उमरिया से 'मनीषा' की उड़ान....आदिवासी अंचल की इस बेटी ने पूरा किया डॉक्टर बनने का सपना, NEET में सफल... ‘पटरियां लोहे की हैं तो इरादे भी फौलादी हों’, तनाव प्रबंधन व्याख्यान में बोले डॉ. चांदनीवाला यह कार्रवाई भी खूब रही....रेलवे में तबादलों और सीएमआई चयन पर उठे सवाल, अब गोपनीय विभाग से दूसरा स्था... CMI नियुक्तियों और परीक्षा पर उठी उंगलियां, कटघरे में विभाग और विजिलेंस भी....कार्मिक विभाग से शुरू ... 56 भोग से सजेगा राम दरबार....श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण नवयुवक मंडल द्वारा आंवला नवमी पर अन्नकूट महोत...

रतलाम में नवरात्रि महोत्सव 2026 की तैयारियां शुरू: श्री कालिका माता मंदिर में रील बनाने और फोटोग्राफी पर प्रतिबंध, जानें पूरा शेड्यूल

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री कालिका माता मंदिर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि महोत्सव 2026 धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट ने नवरात्रि पर्व की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार गरबा रास के दौरान सुरक्षा और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए रील बनाने वाले, निजी फोटोग्राफरों और विडीयोग्राफरों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। केवल अधिकृत मीडिया और न्यूज पोर्टल के पत्रकारों को ही कवरेज की अनुमति होगी।

​ट्रस्ट के अध्यक्ष राजाराम मोतियानी, उपाध्यक्ष मोहनलाल भट्ट, सचिव हरीश कुमार बिंदल और कोषाध्यक्ष पूरणमल अग्रवाल ने आयोजन की विस्तृत जानकारी दी।

​श्री कालिका माता सेवा मंडल ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने समस्त नगरवासियों एवं धर्मप्रेमी जनता से सभी धार्मिक आयोजनों में सपरिवार सहभागिता कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।

​नवरात्रि महोत्सव 2026 का मुख्य कार्यक्रम:

-​ 11 अक्टूबर (रविवार): घटस्थापना के साथ नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत। सुबह 4:00 बजे ब्रह्म मुहूर्त में मां कालिका की विशेष पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के कपाट दर्शनार्थियों के लिए खुलेंगे, जो रात्रि 11:00 बजे तक खुले रहेंगे।

– ​प्रतिदिन गरबा रास: मंदिर प्रांगण में बालिकाओं द्वारा प्रतिदिन सुबह 4:00 से 6:00 बजे और शाम 7:00 से 9:00 बजे तक गरबा रास किया जाएगा।

– ​19 अक्टूबर (सोमवार): इस बार महाअष्टमी और महानवमी की तिथि एक ही दिन पड़ रही है। इस दिन सुबह गुलाल के साथ गरबा रास होगा और प्रातः 4:00 बजे श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया जाएगा। प्रातः 8:00 बजे महाअष्टमी का हवन प्रारंभ होगा, जिसकी पूर्णाहुति दोपहर में होगी।

– 20 अक्टूबर (मंगलवार): विजयादशमी (दशहरा) के अवसर पर शाम 5:00 बजे नगर पालिका निगम परिसर से भव्य राम रथयात्रा निकाली जाएगी। इसमें मां कालिका माता रानी की नयनाभिराम झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी। रथयात्रा नगर भ्रमण करते हुए रात 9:00 बजे नेहरू स्टेडियम पहुंचेगी, जहां रावण दहन का आयोजन होगा।

​गरबा रास पंजीयन नियम व शर्तें:

– ​पंजीयन तिथि: 1 अक्टूबर (गुरुवार) से 10 अक्टूबर (शनिवार) तक।

– ​समय व स्थान: प्रतिदिन शाम 7:00 से 9:00 बजे तक झूलेलाल मंदिर हॉल में।

– आवश्यक दस्तावेज: गरबा में भाग लेने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को अपना पहचान पत्र (Aadhaar Card) और एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।

– ​आयु सीमा: गरबा रास में भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु 5 वर्ष तय की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.