Logo
ब्रेकिंग
आसमान से टपके, खजूर पर अटके....सीसीसीटीएस 4200 ग्रेड पे मामला: ट्रेनिंग ज्वाइन करने के बाद भी अटकाया... ​चातुर्मास समापन पर संत समागम एवं महाप्रसादी अन्नकूट समारोह आयोजित वरिष्ठ रेलवे ट्रेड यूनियन नेता दीपक भारद्वाज का निधन, रेल कर्मियों में शोक की लहर रतलाम रेल मंडल में ट्रैकमैन उलझे: आपसी विवाद में ट्रैकमैन ने लोहे का पाना साथी के सिर पर दे मारा, रे... इसलिए सीबीआई एक्शन की अफवाह फैली?....रेलवे के पावर विभाग में तैनाती और कार्यदिवसों का झोल, 5 दिन काम... डॉ. अनामिका अवस्थी को रेलवे अस्पताल की बागडोर....मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया ​रेलवे विजिलेंस एक्शन में: चलती ट्रेनों में टीटीई स्टाफ की जांच, रतलाम मंडल में वसूली के आरोपों पर क... ​उमरिया से 'मनीषा' की उड़ान....आदिवासी अंचल की इस बेटी ने पूरा किया डॉक्टर बनने का सपना, NEET में सफल... ‘पटरियां लोहे की हैं तो इरादे भी फौलादी हों’, तनाव प्रबंधन व्याख्यान में बोले डॉ. चांदनीवाला यह कार्रवाई भी खूब रही....रेलवे में तबादलों और सीएमआई चयन पर उठे सवाल, अब गोपनीय विभाग से दूसरा स्था...

लोको पायलट ने मजदूर संघ कार्यालय में जताया आभार….पालनपुर से 40 लोको पायलट पुनः रतलाम मंडल स्थानांतरित, मजदूर संघ का प्रयास रंग लाया

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। पालनपुर से रतलाम मंडल में पुनःअपने घर स्थानांतरित होने पर सभी लोको पायलटों द्वारा वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ कार्यालय पहुंचकर मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी का स्वागत किया गया एवं मजदूर संघ को स्थानांतरण के समय से लेकर वापस हेडक्वार्टर आने तक किए गए पूर्ण सहयोग के लिए धन्यवाद तथा आभार किया गया।
मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया पिछले वर्ष नवंबर में 40 लोको पायलटों को पालनपुर भेजा गया था। उस समय उनका स्थाई तौर पर पालनपुर लॉबी में पदस्थ किया जा रहा था। मजदूर संघ द्वारा इसका कड़ा विरोध किया था एवं डीआरएम द्वारा 6 माह के भीतर वापस रतलाम लाने के आश्वासन तथा अस्थाई तौर पर वहां पदस्थ किये जाने पर रेल प्रशासन और मजदूर संघ के अनुरोध पर लोको पायलटों ने पालनपुर लॉबी में ज्वाइन किया था।


मजदूर संघ ने ये मुद्दा स्थानीय द्वितीय पीएनएम एवं जीएम पीएनएम में भी उठाया था। इसके फलस्वरूप जुलाई माह से उनका स्थानांतरण आदेश जारी होने लगे और अब सभी 20 लोकों पॉयलट गुड्स एवं 20 असिस्टेंट लोको पायलट, जिन्हे रतलाम से पालनपुर भेजा गया था। उनको पालनपुर से रतलाम वापस लाने एवं लौटने पर मनचाहे स्थान पर पोस्टिंग दिलवाई गई। मजदूर संघ द्वारा किए गए प्रयासों के लिए सभी ने संगठन कार्यालय आकर आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.