न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम । रेलवे बोर्ड ने पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मंडल (RTM) में नए मंडल रेल प्रबंधक (DRM) की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।

27 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, पूर्व मध्य रेलवे में कार्यरत अधिकारी यशवंत कुमार चौधरी को स्थानांतरित कर रतलाम मंडल का नया डीआरएम नियुक्त किया गया है। वे अश्वनी कुमार (IRTS) का स्थान लेंगे, जिनके आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।
