Logo
ब्रेकिंग
दादाजी का सपना किया साकार.....रावटी के सक्षम बोकड़िया ने NEET-2026 में पाई सफलता, भोपाल के RKDF मेडि... इंदौर-डोंड एक्सप्रेस में टीटीई का वीडियो वायरल: चालू टिकट पर बर्थ देने का आरोप, आरएसी यात्री में नार... समाजसेवी व भाजपा नेता वीरेंद्र व्यास के निधन पर रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज करेगा याद, रामगढ़ ... मंत्री काश्यप को इंदौर की भी कमान.... इंदौर के प्रभारी मंत्री बदले, सीएम डॉ. मोहन यादव की जगह अब संभ... रेल अफसरों को केवल इनकी ही परवाह...रेलवे स्टेशन पर अवंतिका चाय वाले को निशुल्क पार्किंग इंतजाम, रेलव... दीपों से जगमगा उठा हनुमान ताल....सुख-समृद्धि की कामना के साथ बहे दीप, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिल... आसमान से टपके, खजूर पर अटके....सीसीसीटीएस 4200 ग्रेड पे मामला: ट्रेनिंग ज्वाइन करने के बाद भी अटकाया... ​चातुर्मास समापन पर संत समागम एवं महाप्रसादी अन्नकूट समारोह आयोजित वरिष्ठ रेलवे ट्रेड यूनियन नेता दीपक भारद्वाज का निधन, रेल कर्मियों में शोक की लहर रतलाम रेल मंडल में ट्रैकमैन उलझे: आपसी विवाद में ट्रैकमैन ने लोहे का पाना साथी के सिर पर दे मारा, रे...

इंदौर-डोंड एक्सप्रेस में टीटीई का वीडियो वायरल: चालू टिकट पर बर्थ देने का आरोप, आरएसी यात्री में नाराजगी

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। ट्रेन नंबर 22944 इंदौर-डोंड एक्सप्रेस में एक  टीटीई  का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसे एक यात्री ने ‘एक्स’ ( ट्विटर) पर पोस्ट किया है। मामला 21 नवंबर 2026 का बताया गया है। वीडियो के साथ साझा किए गए आरोपों में कहा गया है कि ट्रेन में चालू टिकट लेकर यात्रियों को बर्थ उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि आरएसी टिकट वाले यात्रियों को सीट के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

​वीडियो में क्या दिख रहा है?:- यात्री द्वारा साझा किए गए विवरण के अनुसार, जब सीट आवंटन और व्यवहार को लेकर आपत्ति जताई गई, तो संबंधित टीटीई वीडियो में गिड़गिड़ाते और मिमियाते नजर आ रहा है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि ड्यूटी के दौरान टीटीई का पहचान पत्र (आईडी) गले में लटका होने के बजाय जेब में रखा हुआ था। जिसे रेलवे के नियमों का उल्लंघन बताया जा रहा है। यात्री द्वारा नाम पूछने पर टीटीई ने सुरेश प्रसाद बताया है। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। नही टीटीई का कोई बयान सामने आया है।

​रतलाम मंडल में पूर्व के मामलों पर कार्रवाई नही:- इससे पहले भी रतलाम मंडल की ट्रेन में एक टीटीई द्वारा 400 रुपए लेने का वीडियो एक यात्री ने जारी किया था। आरोप है कि उस मामले में विभाग की ओर से प्राथमिक कार्रवाई तक नहीं की। इस कारण ट्रेनों में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

इस वीडियो में ट्रेन नंबर 19712 में टीटीई पर एसी कोच में बर्थ अपग्रेड करने के नाम पर 400 रुपए की अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगे हैं। टीटीई द्वारा कम्प्लेन हटवाने के लिए लगातार यात्री पर दबाव बनाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.