Logo
ब्रेकिंग
शाम होते ही दो बत्ती’ के दफ्तर में हलचल: अब इनोवा में सवार होंगे दो यशवंत, दूसरे यशवंत बनेंगे मंडल क... यशवंत कुमार चौधरी बने रतलाम रेल मंडल के नए डीआरएम, अश्वनी कुमार की लेंगे जगह श्रद्धांजलि सभा: वीरेंद्र व्यास के निधन से ब्राह्मण समाज को अपूरणीय क्षति- राजेश तिवारी दादाजी का सपना किया साकार.....रावटी के सक्षम बोकड़िया ने NEET-2026 में पाई सफलता, भोपाल के RKDF मेडि... इंदौर-डोंड एक्सप्रेस में टीटीई का वीडियो वायरल: चालू टिकट पर बर्थ देने का आरोप, आरएसी यात्री में नार... समाजसेवी व भाजपा नेता वीरेंद्र व्यास के निधन पर रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज करेगा याद, रामगढ़ ... मंत्री काश्यप को इंदौर की भी कमान.... इंदौर के प्रभारी मंत्री बदले, सीएम डॉ. मोहन यादव की जगह अब संभ... रेल अफसरों को केवल इनकी ही परवाह...रेलवे स्टेशन पर अवंतिका चाय वाले को निशुल्क पार्किंग इंतजाम, रेलव... दीपों से जगमगा उठा हनुमान ताल....सुख-समृद्धि की कामना के साथ बहे दीप, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिल... आसमान से टपके, खजूर पर अटके....सीसीसीटीएस 4200 ग्रेड पे मामला: ट्रेनिंग ज्वाइन करने के बाद भी अटकाया...

शाम होते ही दो बत्ती’ के दफ्तर में हलचल: अब इनोवा में सवार होंगे दो यशवंत, दूसरे यशवंत बनेंगे मंडल के सारथी…. जिम का उद्घाटन किसी और ने किया, एक्सरसाइज कोई और करेगा….

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। शुक्रवार की शाम होते ही एक आदेश ने दो बत्ती एरिया में हलचल मचा दी। कार्यालय की सियासत और प्रशासनिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल अब भारत सरकार की पहचान सरकारी इनोवा कार में एकसाथ दो ‘यशवंत’ सवार होंगे। पहला ‘यशवंत’ इनोवा का सारथी रहेगा तो दूसरे ‘यशवंत’ पर पूरे रेल मंडल के सारथी बने रहने का जिम्मा रहेगा।
शाम को ही ​कोई कह रहा था कि ‘शतरंज के प्यादों’ का असली ‘खेल’ तो अब शुरू होगा। क्योंकि प्यादों के लिए दो साल का यह समय हनीमून टाइम रहा है। खूब ऐशो आराम से समय बिताया। लेकिन चौधरी जी की चौखट पर आहत ने खलबली मच दी है। जब आमद होगी तो क्या रंग दिखाएगी, यह देखना रोचक रहेगा। करंट लगकर किसका पॉवर फ्यूज होगा। चुलबुल पांडे की कचहरी में ठेकेदारों की सेना क़माल दिखा पाएगी या नहीं। यह महज दो से चार दिन में ही पता लग जाएगा।

साहब के बंगलों पर गूंजे मंत्र और कथाएं:- रेलवे के महकमे में इन दिनों सिग्नल, ट्रैक और तकनीकी सेफ्टी ऑडिट के साथ-साथ आस्था और टोटकों की भी खूब चर्चा है। मंडल में रेल परिचालन सुरक्षित बना रहे और हादसों पर लगाम कसी जा सके। इसके लिए अधिकारियों के बंगलों पर पिछले दिनों धार्मिक आयोजनों का दौर चर्चा का विषय बना रहा है।
​मंडल में ‘बड़े साहब’ ने ट्रेनों का संचालन निर्बाध और सुरक्षित रहे, इस कामना के साथ अपने बंगले पर इस्कॉन पंडित से कृष्ण कथा का आयोजन करवाया। कथा के जरिए सकारात्मक ऊर्जा और सुरक्षित सफर की दुआ मांगी गई।
​वहीं, दूसरी तरफ मंडल के एक अन्य अधिकारी आयुष जी एक कदम आगे बढ़ गए। आए दिन के हादसों को थामने के उद्देश्य से अपने बंगले पर बाकायदा तीन दिवसीय विशेष अनुष्ठान करवाया। तीन दिनों तक चले इस अनुष्ठान में विधि-विधान से पूजन और हवन किया गया, ताकि रेल के पहियों की रफ्तार बेरोकटोक और सुरक्षित बनी रहे।
​हे प्रभु, बंगलों पर हुए इन धार्मिक आयोजनों की खबर बाहर आते ही रेल कर्मचारियों और गलियारों में तरह-तरह की दिलचस्प चर्चाएं छिड़ गई हैं। कोई इसे अधिकारियों की व्यक्तिगत आस्था और पारिवारिक परंपरा बता रहा है। कोई चुटकी लेते हुए कह रहा है कि“जब ‘बड़े साहब’ की कथा से रेल सुरक्षित चलेगी और आयुष जी के तीन दिवसीय अनुष्ठान से हादसे थमेंगे। तो सेफ्टी विभाग का आधा काम तो बंगलों से ही हो जाएगा!“
​बहरहाल, वजह चाहे जो भी हो, मंडल के बंगलों पर हुई यह कथा और तीन दिवसीय अनुष्ठान फिलहाल पूरे महकमे में सबसे रोचक और चर्चित विषय बने हुए हैं।

जिम का उद्घाटन किसी और ने किया, एक्सरसाइज कोई और करेगा:- रेल मंडल परिसर में पिछले कई दिनों से चल रहे जिम निर्माण का काम पूरा होने के बाद शुक्रवार को इसकेउद्घाटन का अवसर आया। लेकिन जिम का शुभारंभ करने वाले बड़े साहब का इसी दिन तबादला हो गया। अब वे इसका लाभ नहीं उठा पाएंगे। दरअसल सूबे के नए चौधरी को इस नई जिम का आनंद लेने का मौका मिलेगा। हालांकि यह जिम तो केवल अफ़सरो के लिए ही रहेगी। बेचारे कर्मचारी तो महीनों से अपने घर के दरवाजे की चौखट पर लटककर ही एक्सरसाइज कर रहे है। क्योंकि उनके क्वार्टर के दरवाजे की चौखट के आसपास प्लास्टर उखड़ गया हैं। कुछ दरवाजे के ऊपर से ईंटे भी निकल आई है। कर्मचारी कई दिनों से इनमें हाथ डालकर लिफ्टिंग करके अपने डोले-शोले तैयार कर रहे है।

साहब ने खूब भला किया, लेकिन फखरे की फ़िकर नहीं की:- मंडल के मुखिया भोले है, इसलिए इन्होंने जाते-जाते कई लोगों का भला भी किया। अनुकंपा जैसे मामलों में तो बेचारे पीड़ित परिजन इनको खूब दुआ देंगे। क्योंकि भोले साहब ने खुद ही आगे आकर बंद फाइलें खोली और मामले सुलझाए है। जरूरतमंदों को दयापूर्वक नौकरी दिलाने का प्रयास किया है। 
लेकिन फिखर के मारे फखरे के आलम पर साहब को क्यों दया नहीं आई। यह हर किसी के समझ से परे रहा है।
दरअसल भोले साहब को किसी ने फीडबैक दे दिया और बगैर फिखर करे फखरे को टांग दिया। भोले साहब को दो साल में ऑफिस के अंदर की बात तो पता ही नहीं चली। यह कि हर सेक्शन में और भी बड़े-बड़े असली फखरे बैठे हुए है। जिनकी टेबलों के आलम अभी भी उम्दा है। जिनके किस्से दोनों मंजिल के गलियारों में जुदा है। ये बगैर भेंट पूजा के कोई अनुष्ठान पूरा ही नहीं करते।
हे प्रभु जगन्नाथ, किसी को कितनी भी बड़ी सजा देना पड़े। वार उसकी पीठ पर कर देना चाहिए, कभी उसके पेट पर नहीं…। किसी के पेट पर लात मारना तो प्रभु को भी नामंजूर है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.