Logo
ब्रेकिंग
शाम होते ही दो बत्ती’ के दफ्तर में हलचल: अब इनोवा में सवार होंगे दो यशवंत, दूसरे यशवंत बनेंगे मंडल क... यशवंत कुमार चौधरी बने रतलाम रेल मंडल के नए डीआरएम, अश्वनी कुमार की लेंगे जगह श्रद्धांजलि सभा: वीरेंद्र व्यास के निधन से ब्राह्मण समाज को अपूरणीय क्षति- राजेश तिवारी दादाजी का सपना किया साकार.....रावटी के सक्षम बोकड़िया ने NEET-2026 में पाई सफलता, भोपाल के RKDF मेडि... इंदौर-डोंड एक्सप्रेस में टीटीई का वीडियो वायरल: चालू टिकट पर बर्थ देने का आरोप, आरएसी यात्री में नार... समाजसेवी व भाजपा नेता वीरेंद्र व्यास के निधन पर रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज करेगा याद, रामगढ़ ... मंत्री काश्यप को इंदौर की भी कमान.... इंदौर के प्रभारी मंत्री बदले, सीएम डॉ. मोहन यादव की जगह अब संभ... रेल अफसरों को केवल इनकी ही परवाह...रेलवे स्टेशन पर अवंतिका चाय वाले को निशुल्क पार्किंग इंतजाम, रेलव... दीपों से जगमगा उठा हनुमान ताल....सुख-समृद्धि की कामना के साथ बहे दीप, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिल... आसमान से टपके, खजूर पर अटके....सीसीसीटीएस 4200 ग्रेड पे मामला: ट्रेनिंग ज्वाइन करने के बाद भी अटकाया...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतलाम पहुंचे….मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी स्वर्गीय श्रीमती तेजकुंवर बाई के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी स्वर्गीय श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने रतलाम पहुंचे। उन्होंने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज रतलाम स्थित विसाजी मेंशन, स्टेशन रोड पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्गीय श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप के जीवन का स्मरण करते हुए कहा कि उन्हें भी माताजी का स्नेह सदैव मिलता रहा। उन्होंने कुक्षी जैसे छोटे स्थान से अपनी जीवन यात्रा प्रारंभ की। पति के निधन के बाद उन्होंने अपनी छोटी-छोटी संतानों को संभाला और उन्हें संस्कारों के साथ आगे बढ़ाया। उन्होंने दूरदृष्टि के साथ अपने पुत्रों को कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी और परिवार को सुदृढ़ आधार प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संतान ही अमरता की निशानी है। स्वर्गीय श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप ने अपने उत्तराधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपकर उनकी कार्ययात्रा को आगे बढ़ते हुए देखा। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन जरूरतमंद परिवारों के पुनर्वास, स्वावलंबन और संस्कार निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि तेजकुंवरबाई के नाम में ही तेज समाहित था और उनका तेज सदैव सबके कल्याण के लिए रहा। उन्होंने उनके जीवन की यात्रा को निकट से देखा है। मुख्यमंत्र ने दिवंगत पुण्यात्मा को शत-शत नमन करते हुए परमात्मा के श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.