Logo
ब्रेकिंग
शाम होते ही दो बत्ती’ के दफ्तर में हलचल: अब इनोवा में सवार होंगे दो यशवंत, दूसरे यशवंत बनेंगे मंडल क... यशवंत कुमार चौधरी बने रतलाम रेल मंडल के नए डीआरएम, अश्वनी कुमार की लेंगे जगह श्रद्धांजलि सभा: वीरेंद्र व्यास के निधन से ब्राह्मण समाज को अपूरणीय क्षति- राजेश तिवारी दादाजी का सपना किया साकार.....रावटी के सक्षम बोकड़िया ने NEET-2026 में पाई सफलता, भोपाल के RKDF मेडि... इंदौर-डोंड एक्सप्रेस में टीटीई का वीडियो वायरल: चालू टिकट पर बर्थ देने का आरोप, आरएसी यात्री में नार... समाजसेवी व भाजपा नेता वीरेंद्र व्यास के निधन पर रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज करेगा याद, रामगढ़ ... मंत्री काश्यप को इंदौर की भी कमान.... इंदौर के प्रभारी मंत्री बदले, सीएम डॉ. मोहन यादव की जगह अब संभ... रेल अफसरों को केवल इनकी ही परवाह...रेलवे स्टेशन पर अवंतिका चाय वाले को निशुल्क पार्किंग इंतजाम, रेलव... दीपों से जगमगा उठा हनुमान ताल....सुख-समृद्धि की कामना के साथ बहे दीप, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिल... आसमान से टपके, खजूर पर अटके....सीसीसीटीएस 4200 ग्रेड पे मामला: ट्रेनिंग ज्वाइन करने के बाद भी अटकाया...

कॉलर पकड़ने वाला सिंग्नल फेलियर मेमो…. मोरवानी रेलवे स्टेशन पर सिग्नल मेमो को लेकर स्टेशन मास्टर व जेई में विवाद, एक ने दूसरे की पकड़ ली कॉलर, CCTV में कैद हुई घटना

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के अंतर्गत आने वाले मोरवानी रेलवे स्टेशन पर रेलवे के दो जिम्मेदार कर्मचारियों के बीच विवाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।सिग्नल फेलियर के एक मेमो को लेकर स्टेशन मास्टर और सिग्नल विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) के बीच तीखी झड़प हो गई, जो हाथापाई और कॉलर पकड़ने तक पहुंच गई। यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?:-  जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक पर लगे सिग्नल में तकनीकी खराबी (सिग्नल फेलियर) की सूचना मिली थी। इस पर सिग्नल विभाग के जेई यश व्यास और अन्य कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और खराबी को दुरुस्त किया।
​सुधार कार्य के बाद औपचारिकता पूरी करने के लिए जेई यश व्यास स्टेशन मास्टर के कमरे में पहुंचे। ‘सिग्नल फेलियर का मेमो’ (विभागीय दस्तावेज जिसमें खराबी का रिकॉर्ड रहता है) मांगने लगे। इसी मेमो के आदान-प्रदान और बातचीत के दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

कॉलर खींचने और गला पकड़ने का आरोप:- विवाद इतना बढ़ा कि स्टेशन मास्टर सुभाष यादव और जेई यश व्यास आमने-सामने आ गए। आरोप है कि गुस्से में आकर स्टेशन मास्टर ने जेई की टी-शर्ट की कॉलर पकड़ ली और खींचते हुए उनका गला पकड़ने की कोशिश की। अचानक हुए इस घटनाक्रम से स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया।
​स्थिति को बिगड़ते देख मौके पर मौजूद अन्य रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत बीच-बचाव किया और दोनों को अलग कर मामला शांत कराया। गनीमत रही कि समय रहते अन्य कर्मियों ने हस्तक्षेप कर लिया, वरना विवाद और गंभीर रूप ले सकता था।

CCTV में कैद हुई करतूत:- स्टेशन मास्टर के कमरे के बाहर और अंदर की यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ रिकॉर्ड हो गई है। रेलवे कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय की कमी और इस तरह के लड़ाकू रवैये को लेकर अब उच्च अधिकारियों तक शिकायत पहुंची है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.