– “अयोध्या तो झांकी है, पूरा हिंदुस्तान बाकी है”- अर्जुन गेहलोत।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। विरुपाक्ष महादेव प्रखंड के ग्राम धराड़ में बजरंग दल की शौर्य यात्रा का आयोजन पूर्ण गणवेश में किया गया। कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गेहलोत, जिला उपाध्यक्ष व प्रखंड पालक राधेश्याम रावल, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पाटीदार व प्रखंड मंत्री सुरेश डिंडोर मंचासीन रहे। शौर्य यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व मंच पर श्रीराम दरबार और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर रतलाम जिले के विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गहलोत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बजरंग दल के इतिहास, कार्य प्रणाली और क्रांतिकारी वीरों के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने देश की आजादी में उग्र राष्ट्रवादियों के बलिदान और श्री राम मंदिर निर्माण के संघर्ष का उल्लेख किया। उन्होंने बताया की देश में अकबर को महान बताकर महाराणा प्रताप जैसे हमारे महापुरुषों को कलंकित करने का काम किया गया। गहलोत ने बजरंगियों को संबोधित करते हुए कहा – “अयोध्या तो झांकी है, पूरा हिंदुस्तान बाकी है”। शौर्य यात्रा का विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में विभाग सह मंत्री पवन बंजारा, विभाग संयोजक विनोद शर्मा, जिला सह मंत्री पवन देवड़ा, जिला संयोजक मुकेश व्यास, जिला सह संयोजक राजा राम ओहरी, जिला सह संयोजक आंशु टांक, जिला सह संयोजक राहुल हाड़ा, हीरालाल सीरवी, पंकज चौहान, मोंटी जयसवाल, मुन्नू कुशवाह, दिलीप मेईडा, कृष्ण भामा, सुनील राठौड़, प्रखंड उपाध्यक्ष भेरुलाल निनामा, प्रखंड सह मंत्री दीपक चौरसिया, प्रखंड सह संयोजक गणेश सोनी, लाखन सिंह चंद्रावत, दीपक चौहान, रूप सिंह चंद्रावत, सरवन राठौड़, संदीप निनामा, कुलदीप चौधरी और विनोद निनामा सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।, यह जानकारी जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मोंटी जायसवाल दी।
ब्रेकिंग
शाम होते ही दो बत्ती’ के दफ्तर में हलचल: अब इनोवा में सवार होंगे दो यशवंत, दूसरे यशवंत बनेंगे मंडल क...
यशवंत कुमार चौधरी बने रतलाम रेल मंडल के नए डीआरएम, अश्वनी कुमार की लेंगे जगह
श्रद्धांजलि सभा: वीरेंद्र व्यास के निधन से ब्राह्मण समाज को अपूरणीय क्षति- राजेश तिवारी
दादाजी का सपना किया साकार.....रावटी के सक्षम बोकड़िया ने NEET-2026 में पाई सफलता, भोपाल के RKDF मेडि...
इंदौर-डोंड एक्सप्रेस में टीटीई का वीडियो वायरल: चालू टिकट पर बर्थ देने का आरोप, आरएसी यात्री में नार...
समाजसेवी व भाजपा नेता वीरेंद्र व्यास के निधन पर रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज करेगा याद, रामगढ़ ...
मंत्री काश्यप को इंदौर की भी कमान.... इंदौर के प्रभारी मंत्री बदले, सीएम डॉ. मोहन यादव की जगह अब संभ...
रेल अफसरों को केवल इनकी ही परवाह...रेलवे स्टेशन पर अवंतिका चाय वाले को निशुल्क पार्किंग इंतजाम, रेलव...
दीपों से जगमगा उठा हनुमान ताल....सुख-समृद्धि की कामना के साथ बहे दीप, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिल...
आसमान से टपके, खजूर पर अटके....सीसीसीटीएस 4200 ग्रेड पे मामला: ट्रेनिंग ज्वाइन करने के बाद भी अटकाया...
