Logo
ब्रेकिंग
दादाजी का सपना किया साकार.....रावटी के सक्षम बोकड़िया ने NEET-2026 में पाई सफलता, भोपाल के RKDF मेडि... इंदौर-डोंड एक्सप्रेस में टीटीई का वीडियो वायरल: चालू टिकट पर बर्थ देने का आरोप, आरएसी यात्री में नार... समाजसेवी व भाजपा नेता वीरेंद्र व्यास के निधन पर रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज करेगा याद, रामगढ़ ... मंत्री काश्यप को इंदौर की भी कमान.... इंदौर के प्रभारी मंत्री बदले, सीएम डॉ. मोहन यादव की जगह अब संभ... रेल अफसरों को केवल इनकी ही परवाह...रेलवे स्टेशन पर अवंतिका चाय वाले को निशुल्क पार्किंग इंतजाम, रेलव... दीपों से जगमगा उठा हनुमान ताल....सुख-समृद्धि की कामना के साथ बहे दीप, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिल... आसमान से टपके, खजूर पर अटके....सीसीसीटीएस 4200 ग्रेड पे मामला: ट्रेनिंग ज्वाइन करने के बाद भी अटकाया... ​चातुर्मास समापन पर संत समागम एवं महाप्रसादी अन्नकूट समारोह आयोजित वरिष्ठ रेलवे ट्रेड यूनियन नेता दीपक भारद्वाज का निधन, रेल कर्मियों में शोक की लहर रतलाम रेल मंडल में ट्रैकमैन उलझे: आपसी विवाद में ट्रैकमैन ने लोहे का पाना साथी के सिर पर दे मारा, रे...

न्यू ईयर का ऐसा तोहफा भी…रेलवे कर्मचारियों को साल एंडिंग में पदोन्नति आदेश का मिल सकता लाभ

-वेरे मजदूर संघ पदाधिकारी 31 दिसम्बर पूर्व सभी लंबित पदोन्नति के लिए लगा रहे जोर।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रेलवे के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों (टेक्निशशियन) की पदोन्नति का इसी साल आदेश जारी करने के प्रयास किए जा रहे है। ताकि नए साल में कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिल सके। इसके लिए मजदूर संघ पदाधिकारी सहित कार्मिक विभाग के अफसर भी प्रयास में जुटे हैं।
रेलवे ट्रेड यूनियन मान्यता चुनाव के परिणाम से उत्साहित वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ पदाधिकारी पिछले एक सप्ताह से रतलाम रेल मंडल के कर्मचारियों के लंबित पदोन्नति आदेशों को 31 दिसम्बर के पूर्व जारी करवाने के भरसक प्रयास कर रहे है। मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं अन्य पदाधिकारियों ने वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती अरिमा भटनागर सहित रेल प्रशासन के विभिन्न शाखा अधिकारियों से मिलकर आग्रह किया है। इससे कि कर्मचारियों को नए वर्ष में पदोन्नत वेतनमान का लाभ मिल सके।
बता दें कि गत वर्ष भी मजदूर संघ ने कार्मिक विभाग के सहयोग से रविवार को मंडल कार्यालय खुलवाकर रेल कर्मचारियों के पदोन्नति आदेश जारी करवाए थे। वेतनवृद्धि माह के अनुरूप अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ कर्मचारियों को मिला था।

शनिवार को भी जारी रखा कार्यालय में काम

मंडल मंत्री नागर ने जानकारी दी कि वर्तमान में सातवें वेतन आयोग में जनवरी एवं जुलाई माह में अलग-अलग कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि प्रदान की जाती है। रतलाम रेल मंडल के कर्मचारियों के पदोन्नति आदेशों में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरिमा भटनागर ने भी रूचि ली है। इसे लेकर अपने अधीनस्थों को निर्देश दे दिए है। शनिवार को मंडल कार्यालय का अवकाश होने के बाद भी कार्मिक अमले को बुलाकर कई विभागों के टेक्निशशियन के पदोन्नति आदेश जारी करवाए जा रहे है।

गुड्स गार्ड के पदोन्नति आदेशों में तकनिकी पेंच

गुड्स गार्ड से वरिष्ठ गुड्स गार्ड के पदोन्नति में एचआरएमएस पर तकनीकी कारणों से आ रही परेशानी को लेकर शुक्रवार को मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने मंडल रेल प्रबंधक से मुलाकात करना चाही। लेकिन वे मुख्यालय से बाहर होने के कारण अपर मंडल रेल प्रबंधक से मुलाक़ात कर तकनिकी कारणों से अटके गुड्स गार्ड से वरिष्ठ गुड्स गार्ड के पदोन्नति आदेशों की समस्याओं से अवगत कराते निराकरण का आग्रह किया है। साथ ही गुड्स गार्ड पदोन्नति में विलम्ब की जानकारी महामंत्री आरजी काबर को भी दी। तकनिकी समस्या में झोनल मुख्यालय की भूमिका के कारण महाप्रबंधक परे से हस्तक्षेप कर गुड्स गार्ड के पदोन्नति आदेश भी 31 दिसम्बर के पूर्व जारी करने के प्रयास किए जा रहे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.