Logo
ब्रेकिंग
आसमान से टपके, खजूर पर अटके....सीसीसीटीएस 4200 ग्रेड पे मामला: ट्रेनिंग ज्वाइन करने के बाद भी अटकाया... ​चातुर्मास समापन पर संत समागम एवं महाप्रसादी अन्नकूट समारोह आयोजित वरिष्ठ रेलवे ट्रेड यूनियन नेता दीपक भारद्वाज का निधन, रेल कर्मियों में शोक की लहर रतलाम रेल मंडल में ट्रैकमैन उलझे: आपसी विवाद में ट्रैकमैन ने लोहे का पाना साथी के सिर पर दे मारा, रे... इसलिए सीबीआई एक्शन की अफवाह फैली?....रेलवे के पावर विभाग में तैनाती और कार्यदिवसों का झोल, 5 दिन काम... डॉ. अनामिका अवस्थी को रेलवे अस्पताल की बागडोर....मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया ​रेलवे विजिलेंस एक्शन में: चलती ट्रेनों में टीटीई स्टाफ की जांच, रतलाम मंडल में वसूली के आरोपों पर क... ​उमरिया से 'मनीषा' की उड़ान....आदिवासी अंचल की इस बेटी ने पूरा किया डॉक्टर बनने का सपना, NEET में सफल... ‘पटरियां लोहे की हैं तो इरादे भी फौलादी हों’, तनाव प्रबंधन व्याख्यान में बोले डॉ. चांदनीवाला यह कार्रवाई भी खूब रही....रेलवे में तबादलों और सीएमआई चयन पर उठे सवाल, अब गोपनीय विभाग से दूसरा स्था...

अखिल भारती श्री टाक महासभा: सीमा टाक बनी केंद्रीय महिला अध्यक्ष, सुरेश टाक सरवन उपाध्यक्ष

-केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव राजस्थान में अजमेर जिले के पुष्कर में हुए चुनाव।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अखिल भारतीय श्री टाक महासभा के केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव राजस्थान में अजमेर जिले के पुष्कर में चुनाव हुए। जिसमें मध्य प्रदेश से नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में चुनाव में हिस्सा लिया। महासभा के केंद्रीय महिला अध्यक्ष पद पर श्रीमती सीमा टाक व केंद्रीय उपाध्यक्ष पद पर सुरेश टाक निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।


मध्य प्रदेश क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश टाक (माताजी वाले) ने बताया कि केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव पुष्कर में हुए। जिसमें समाजजनों ने समाज हित में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समाज हित में आपसी सामंजस्य से निर्विरोध निर्वाचन करने का अनुरोध किया। उनकी बात समाजजनों ने मानी और केंद्र में कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचन का फैसला किया। जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष कवरीलाल टाक खारिया, जोधपुर को अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष सुरेश टाक रतलाम निर्विरोध निर्वाचित हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.