Logo
ब्रेकिंग
रेल अफसरों को केवल इनकी ही परवाह...रेलवे स्टेशन पर अवंतिका चाय वाले को निशुल्क पार्किंग इंतजाम, रेलव... दीपों से जगमगा उठा हनुमान ताल....सुख-समृद्धि की कामना के साथ बहे दीप, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिल... आसमान से टपके, खजूर पर अटके....सीसीसीटीएस 4200 ग्रेड पे मामला: ट्रेनिंग ज्वाइन करने के बाद भी अटकाया... ​चातुर्मास समापन पर संत समागम एवं महाप्रसादी अन्नकूट समारोह आयोजित वरिष्ठ रेलवे ट्रेड यूनियन नेता दीपक भारद्वाज का निधन, रेल कर्मियों में शोक की लहर रतलाम रेल मंडल में ट्रैकमैन उलझे: आपसी विवाद में ट्रैकमैन ने लोहे का पाना साथी के सिर पर दे मारा, रे... इसलिए सीबीआई एक्शन की अफवाह फैली?....रेलवे के पावर विभाग में तैनाती और कार्यदिवसों का झोल, 5 दिन काम... डॉ. अनामिका अवस्थी को रेलवे अस्पताल की बागडोर....मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया ​रेलवे विजिलेंस एक्शन में: चलती ट्रेनों में टीटीई स्टाफ की जांच, रतलाम मंडल में वसूली के आरोपों पर क... ​उमरिया से 'मनीषा' की उड़ान....आदिवासी अंचल की इस बेटी ने पूरा किया डॉक्टर बनने का सपना, NEET में सफल...

रेलवे स्टेशन पर बुलेरो कार की पिछली सीट पर मिला ड्राइवर का शव, अर्द्धनग्न हालत में मिली लाश; जांच में जुटी GRP

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 की ओर मालवा अधिकारी रेस्ट हाउस के सामने बुधवार सुबह खड़ी एक अनुबंधित बुलेरो कार में ड्राइवर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी सहित पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया।

​जानकारी के अनुसार, कार रेलवे में अनुबंधित बताई जा रही है। ड्राइवर का शव कार की पिछली सीट पर अर्द्धनग्न अवस्था में (केवल अंडरवियर में) पाया गया। परिजनों के मुताबिक, युवक पिछले 3 दिनों से घर नहीं लौटा था।

​पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। हालांकि परिजनों से पूछताछ के साथ ही दुर्घटना, हत्या या अन्य कारणों के बिंदुओं पर भी गहराई से जांच की जा रही है।

कंट्रोल ऑफिस के उपयोग की कार:- जानकारी यह भी निकलकर आई है कि अनुबंधित कार के ड्राइवर का नाम हिम्मत था। कार अधिकांश रूप से कंट्रोल ऑफिस के शासकीय काम मे आती थी। वही ड्राइवर अस्थाई तौर पर काम करता था। जीआरपी पुलिस परिजनों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.