Logo
ब्रेकिंग
रेल अफसरों को केवल इनकी ही परवाह...रेलवे स्टेशन पर अवंतिका चाय वाले को निशुल्क पार्किंग इंतजाम, रेलव... दीपों से जगमगा उठा हनुमान ताल....सुख-समृद्धि की कामना के साथ बहे दीप, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिल... आसमान से टपके, खजूर पर अटके....सीसीसीटीएस 4200 ग्रेड पे मामला: ट्रेनिंग ज्वाइन करने के बाद भी अटकाया... ​चातुर्मास समापन पर संत समागम एवं महाप्रसादी अन्नकूट समारोह आयोजित वरिष्ठ रेलवे ट्रेड यूनियन नेता दीपक भारद्वाज का निधन, रेल कर्मियों में शोक की लहर रतलाम रेल मंडल में ट्रैकमैन उलझे: आपसी विवाद में ट्रैकमैन ने लोहे का पाना साथी के सिर पर दे मारा, रे... इसलिए सीबीआई एक्शन की अफवाह फैली?....रेलवे के पावर विभाग में तैनाती और कार्यदिवसों का झोल, 5 दिन काम... डॉ. अनामिका अवस्थी को रेलवे अस्पताल की बागडोर....मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया ​रेलवे विजिलेंस एक्शन में: चलती ट्रेनों में टीटीई स्टाफ की जांच, रतलाम मंडल में वसूली के आरोपों पर क... ​उमरिया से 'मनीषा' की उड़ान....आदिवासी अंचल की इस बेटी ने पूरा किया डॉक्टर बनने का सपना, NEET में सफल...

रतलाम में ‘सेवा यात्रा’ का फीका स्वागत: मंच और होर्डिंग से दूरी, नदारद दिखे युवा मोर्चा के ‘झांकीबाज’ नेता, सभा स्थल पर ही टिका रहा ध्यान

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वाराणसी से वड़नगर तक निकाली जा रही सेवा यात्रा क्र. 5 एवं 9 का गुरुवार को रतलाम आगमन हुआ। हालांकि, शहर में यात्रा की एंट्री काफी फीकी नजर आई।

खुद के स्वागत में डीजे बजाकर शहर गुंजा देने और होर्डिंग से सड़कों को पाट देने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कई झांकीबाज नेता इस अवसर पर नदारद रहे। जबकि भावी विधायक का सपना संजोए यह स्टाइलिस्ट नेता दो दिन पहले प्रभारी मंत्री विजय शाह के आगमन पर परछाई की तरह सक्रिय दिखाई दिए है। प्रधानमंत्री से जुड़ी इस यात्रा की शहर में पूर्व तैयारियां तक नही की गई। इसे केवल रस्मी आयोजन में लिया गया।

​शहर में यात्रा का उत्साह केवल चुनिंदा स्वागत मंचों तक ही सीमित रहा, जबकि स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का पूरा ध्यान जोधाबाग स्थित सभा स्थल पर लगा रहा।

​सालाखेड़ी से प्रवेश, 140 बाइक सवार यात्रियों का हुआ स्वागत:- भाजपा द्वारा भाजयुमो के संयोजन में निकाली गई यह सेवा यात्रा उज्जैन और धार जिले से होते हुए सालाखेड़ी मार्ग से रतलाम नगर में दाखिल हुई। यात्रा में करीब 140 सेवा यात्री बाइकों पर सवार होकर पहुंचे। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए यात्रा जोधाबाग पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई। रास्ते में कुछ चुनिंदा स्थानों पर ही पुष्पवर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया गया।

​सभा में पूर्व सैनिकों और स्वच्छता संरक्षकों का हुआ सम्मान:- जोधाबाग में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों, स्वच्छता संरक्षकों एवं डिलीवरी बॉयज को सम्मानित किया गया।

​सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं यात्रा प्रभारी राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव ने कहा कि सेवा यात्री पिछले 16 दिनों से बिना अपने स्वास्थ्य की परवाह किए लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उनका लक्ष्य प्रधानमंत्री के सेवा कार्यों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।

​कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। आजादी के 75 वर्षों में जो काम नहीं हुए, वे मोदी जी ने पिछले 12 वर्षों में करके दिखाए हैं। उनके ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प से देश आत्मनिर्भर बनेगा।

​वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी:- कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि पार्टी पीएम मोदी के जन्मदिवस से एक महीने का सेवा संकल्प अभियान चला रही है। आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल और महापौर प्रहलाद पटेल ने भी सेवा यात्रियों के समर्पण और कर्मठता की सराहना की।

​मंच पर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, महामंत्री कृष्णा डिंडोर, पूर्व इंदौर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल वर्मा और मक्सी से यात्रा में साथ आए ऋषभ दुबे मंचासीन रहे।

​कार्यक्रम का सफल संचालन राहुल रांका ने किया तथा आभार प्रदर्शन कृष्णा डिंडोर द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.