Logo
ब्रेकिंग
आसमान से टपके, खजूर पर अटके....सीसीसीटीएस 4200 ग्रेड पे मामला: ट्रेनिंग ज्वाइन करने के बाद भी अटकाया... ​चातुर्मास समापन पर संत समागम एवं महाप्रसादी अन्नकूट समारोह आयोजित वरिष्ठ रेलवे ट्रेड यूनियन नेता दीपक भारद्वाज का निधन, रेल कर्मियों में शोक की लहर रतलाम रेल मंडल में ट्रैकमैन उलझे: आपसी विवाद में ट्रैकमैन ने लोहे का पाना साथी के सिर पर दे मारा, रे... इसलिए सीबीआई एक्शन की अफवाह फैली?....रेलवे के पावर विभाग में तैनाती और कार्यदिवसों का झोल, 5 दिन काम... डॉ. अनामिका अवस्थी को रेलवे अस्पताल की बागडोर....मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया ​रेलवे विजिलेंस एक्शन में: चलती ट्रेनों में टीटीई स्टाफ की जांच, रतलाम मंडल में वसूली के आरोपों पर क... ​उमरिया से 'मनीषा' की उड़ान....आदिवासी अंचल की इस बेटी ने पूरा किया डॉक्टर बनने का सपना, NEET में सफल... ‘पटरियां लोहे की हैं तो इरादे भी फौलादी हों’, तनाव प्रबंधन व्याख्यान में बोले डॉ. चांदनीवाला यह कार्रवाई भी खूब रही....रेलवे में तबादलों और सीएमआई चयन पर उठे सवाल, अब गोपनीय विभाग से दूसरा स्था...

वशिष्ठ की विशिष्ट उपलब्धि…. अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ अब ऑल इंडिया चयन समिति में बने सदस्य

– बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने चयन समिति में दी जिम्मेदारी।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रतलाम के अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं विक्रम पुरस्कार से सम्मानित संजय वशिष्ठ को बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) ने एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। विजयवाड़ा में 27 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली सब-जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए गठित भारतीय टीम की चयन समिति में संजय वशिष्ठ को सदस्य मनोनीत किया है। वे प्रतियोगिता के लिए भारतीय सब-जूनियर टीम के खिलाड़ियों के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
संजय वशिष्ठ को मिली इस जिम्मेदारी को रतलाम के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने भी उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे रतलाम के लिए गौरव का विषय बताया है।

पूर्व में भी निभा चुके हैं जिम्मेदारी:– संजय वशिष्ठ इससे पूर्व भी भारतीय बास्केटबॉल टीमों के चयन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। भुवनेश्वर और पुडुचेरी में आयोजित जूनियर एवं यूथ स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय टीम के चयन हेतु गठित चयन समितियों में भी उन्हें सदस्य बनाया गया था। इसके अलावा वे भारतीय रेलवे की चयन समिति के सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
भारतीय रेलवे से वाणिज्य निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त संजय वशिष्ठ वर्तमान में बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया से जुड़े रहते हुए खेल के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बीएफआई के सचिव कुलविंदर गिल द्वारा भेजे गए पत्र के माध्यम से उन्हें चयन समिति में शामिल किए जाने की जानकारी दी गई है।

खेल जगत ने दी बधाई:- संजय वशिष्ठ के चयन पर रतलाम जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष सुशील अजमेरा, उपाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा, सुनील दुबे, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष भगत सिंह भदौरिया, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, रेडक्रॉस समिति के सदस्य सुनील पारीक, वॉलीबॉल संगठन के प्रकाश व्यास, क्रिकेट संघ के अनुज शर्मा, सेवानिवृत्त खेल अधिकारी जोस चाको सहित शहर के विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारियों एवं खेलप्रेमियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.