Logo
ब्रेकिंग
आसमान से टपके, खजूर पर अटके....सीसीसीटीएस 4200 ग्रेड पे मामला: ट्रेनिंग ज्वाइन करने के बाद भी अटकाया... ​चातुर्मास समापन पर संत समागम एवं महाप्रसादी अन्नकूट समारोह आयोजित वरिष्ठ रेलवे ट्रेड यूनियन नेता दीपक भारद्वाज का निधन, रेल कर्मियों में शोक की लहर रतलाम रेल मंडल में ट्रैकमैन उलझे: आपसी विवाद में ट्रैकमैन ने लोहे का पाना साथी के सिर पर दे मारा, रे... इसलिए सीबीआई एक्शन की अफवाह फैली?....रेलवे के पावर विभाग में तैनाती और कार्यदिवसों का झोल, 5 दिन काम... डॉ. अनामिका अवस्थी को रेलवे अस्पताल की बागडोर....मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया ​रेलवे विजिलेंस एक्शन में: चलती ट्रेनों में टीटीई स्टाफ की जांच, रतलाम मंडल में वसूली के आरोपों पर क... ​उमरिया से 'मनीषा' की उड़ान....आदिवासी अंचल की इस बेटी ने पूरा किया डॉक्टर बनने का सपना, NEET में सफल... ‘पटरियां लोहे की हैं तो इरादे भी फौलादी हों’, तनाव प्रबंधन व्याख्यान में बोले डॉ. चांदनीवाला यह कार्रवाई भी खूब रही....रेलवे में तबादलों और सीएमआई चयन पर उठे सवाल, अब गोपनीय विभाग से दूसरा स्था...

गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा ‘अनमोल सुर सफर’

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। स्थानीय गुलाब उद्यान की शाम मंगलवार को ‘अनमोल सुर सफर’ के सुमधुर युगल गीतों से सराबोर रही। शाम 7 बजे शुरू हुआ गीतों का मनमोहक कारवां रात 10 बजे तक अनवरत चलता रहा। कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सदाबहार और पुराने गीतों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सुधि श्रोताओं को अंत तक बांधे रखा। जो हर गीत पर तालियां बजाकर कलाकारों की हौसला अफजाई करते नजर आए।

​अनमोल-सीमा सुरोलिया के संयोजन में आयोजित इस संगीतमय संध्या में स्थानीय गायकों ने अपनी गायकी का बेहतरीन जादू बिखेरा। कार्यक्रम की शुरुआत के साथ ही जैसे-जैसे शाम ढलती गई, संगीत प्रेमियों की मौजूदगी भी बढ़ती गई। पुराने दौर के मशहूर गीतों की प्रस्तुतियों पर कई भावुक श्रोताओं ने अपने-अपने अंदाज में झूमकर भावाभिव्यक्ति की।

​इन कलाकारों ने दीं मनहारी प्रस्तुतियां:

कार्यक्रम में पंकज-अनीता शर्मा, अरुणा-दिलीप सोनी, सुनीता नागदे, विवेक शर्मा, शैलेंद्र तिवारी, दलजीत-सुखबीर, राकेश-रोशनी बोरिया, देवेंद्र सिंह तोमर, बी. यादव, पीहू, इदरिस जावेदी, विजेंद्र सिंह-मनवीर सिसोदिया, जलज-इंदु शर्मा और जयवंत गुप्ते सहित कई कलाकारों ने एक से बढ़कर एक युगल गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया।

​रात 10:00 बजे तक चले इस आयोजन में दर्शक अपनी जगह पर डटे रहे और शहर के संगीत प्रेमियों ने देर रात तक इस संगीतमय सफर का भरपूर आनंद उठाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.