Logo
ब्रेकिंग
रेल अफसरों को केवल इनकी ही परवाह...रेलवे स्टेशन पर अवंतिका चाय वाले को निशुल्क पार्किंग इंतजाम, रेलव... दीपों से जगमगा उठा हनुमान ताल....सुख-समृद्धि की कामना के साथ बहे दीप, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिल... आसमान से टपके, खजूर पर अटके....सीसीसीटीएस 4200 ग्रेड पे मामला: ट्रेनिंग ज्वाइन करने के बाद भी अटकाया... ​चातुर्मास समापन पर संत समागम एवं महाप्रसादी अन्नकूट समारोह आयोजित वरिष्ठ रेलवे ट्रेड यूनियन नेता दीपक भारद्वाज का निधन, रेल कर्मियों में शोक की लहर रतलाम रेल मंडल में ट्रैकमैन उलझे: आपसी विवाद में ट्रैकमैन ने लोहे का पाना साथी के सिर पर दे मारा, रे... इसलिए सीबीआई एक्शन की अफवाह फैली?....रेलवे के पावर विभाग में तैनाती और कार्यदिवसों का झोल, 5 दिन काम... डॉ. अनामिका अवस्थी को रेलवे अस्पताल की बागडोर....मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया ​रेलवे विजिलेंस एक्शन में: चलती ट्रेनों में टीटीई स्टाफ की जांच, रतलाम मंडल में वसूली के आरोपों पर क... ​उमरिया से 'मनीषा' की उड़ान....आदिवासी अंचल की इस बेटी ने पूरा किया डॉक्टर बनने का सपना, NEET में सफल...

रेल अफसरों को केवल इनकी ही परवाह…रेलवे स्टेशन पर अवंतिका चाय वाले को निशुल्क पार्किंग इंतजाम, रेलवे स्टाफ के लिए मारामारी, भड़का आक्रोश

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेल मंडल मुख्यालय पर लगता है अफ़सर पूरी तरह से ठेकेदारों की गोद में बैठा है। फर्म ठेकेदारों के लिए नियमों को ताक में रखकर इन्हें तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं। ताज़ा मामला रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 4 की ओर सर्कुलेटिंग एरिया में दो पहिया पार्किंग व्यवस्था से जुड़ा है। यहां अवंतिका चाय स्टाल संचालक को निःशुल्क पार्किंग के लिए स्थान दे दिया गया है। जबकि रेलवे स्टेशन परिसर में ड्यूटी पर आने वाले रनिंग कर्मचारियों और अन्य स्टाफ के लिए आज तक पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। इससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।

रेल कर्मचारी अपने वाहन खड़े करने के लिए जगह को तरस रहे हैं। कमर्शियल विभाग द्वारा निजी स्टॉल वेंडर अवंतिका चाय वाले को निशुल्क पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने पर पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद ने कड़ा विरोध में आगे आया है।
​मामले में परिषद के जोनल संगठन महामंत्री तथा जेडआरयूसीसी मेंबर शिवलहरी शर्मा ने रेल प्रशासन तथा कमर्शियल विभाग के अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। कहा कि आरपीएफ लगातार ‘नो पार्किंग’ के नाम पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों के वाहनों में चेन बांधकर उन्हें परेशान कर रही है। आम यात्रियों पर भी चलानी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन अपने ही कर्मचारियों के लिए पर्याप्त और निशुल्क पार्किंग का इंतजाम करने में विफल साबित हो रहा है। जबकि कमर्शियल विभाग ठेकेदारों और वेंडरों को निशुल्क पार्किंग स्थान देकर रेलकर्मियों के साथ सरासर अन्याय कर रहा है। मामला में मंडल में सुनवाई नहीं की जीएम तक बात की जाएगी।

फोटो:- रेलवे स्टेशन पर लगा अवंतिका चाय स्टाल के लिए निशुल्क बैनर।

इधर, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद के प्रवक्ता एवं लोको पायलट धीरज प्रजापति ने बताया कि इस भेदभावपूर्ण रवैए को लेकर लोको पायलट, रनिंग स्टाफ और मुख्य लोको निरीक्षकों (CLI) सहित तमाम कर्मचारियों में गहरा असंतोष है। निशुल्क पार्किंग के लिए ठेकेदारों को प्रश्रय देने पर कर्मचारियों द्वारा इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को अपनी शिकायत भी दर्ज कराई जाएगी। जल्द से जल्द कर्मचारियों के लिए समुचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.