Logo
ब्रेकिंग
रेल अफसरों को केवल इनकी ही परवाह...रेलवे स्टेशन पर अवंतिका चाय वाले को निशुल्क पार्किंग इंतजाम, रेलव... दीपों से जगमगा उठा हनुमान ताल....सुख-समृद्धि की कामना के साथ बहे दीप, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज महिल... आसमान से टपके, खजूर पर अटके....सीसीसीटीएस 4200 ग्रेड पे मामला: ट्रेनिंग ज्वाइन करने के बाद भी अटकाया... ​चातुर्मास समापन पर संत समागम एवं महाप्रसादी अन्नकूट समारोह आयोजित वरिष्ठ रेलवे ट्रेड यूनियन नेता दीपक भारद्वाज का निधन, रेल कर्मियों में शोक की लहर रतलाम रेल मंडल में ट्रैकमैन उलझे: आपसी विवाद में ट्रैकमैन ने लोहे का पाना साथी के सिर पर दे मारा, रे... इसलिए सीबीआई एक्शन की अफवाह फैली?....रेलवे के पावर विभाग में तैनाती और कार्यदिवसों का झोल, 5 दिन काम... डॉ. अनामिका अवस्थी को रेलवे अस्पताल की बागडोर....मुख्य चिकित्सा अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया ​रेलवे विजिलेंस एक्शन में: चलती ट्रेनों में टीटीई स्टाफ की जांच, रतलाम मंडल में वसूली के आरोपों पर क... ​उमरिया से 'मनीषा' की उड़ान....आदिवासी अंचल की इस बेटी ने पूरा किया डॉक्टर बनने का सपना, NEET में सफल...

​आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 42 पेटी अवैध शराब के साथ तुफान गाड़ी जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। आबकारी विभाग की टीम ने अवैध मदिरा परिवहन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 4 अक्टूबर को मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने धामनोद से रतलाम मार्ग पर स्थित डेलनपुर टोल के पास सघन तलाशी अभियान चलाया। इसमें कुल 42 पेटी शराब जब्त की गई। मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी (रतलाम) प्रकाश चंद्र केरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से अवैध शराब परिवहन की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। इसके आधार पर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अर्पित पंड्या सहित टीम ने धामनोद से रतलाम मार्ग पर स्थित डेलनपुर टोल के पास सघन तलाशी अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने एक फ़ोर्स तूफान गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नंबर GJ09 BM 2538) को रोककर तलाशी ली। वाहन से कुल 42 पेटी अवैध शराब जब्त की गई। जिसमें ​22 पेटी माउंट्स 6000 बियर, 10 पेटी बोल्ट बियर तथा ​10 पेटी प्लेन शराब जब्त की है।

​जब्त की गई शराब और वाहन की अनुमानित कुल कीमत लगभग 11,45,000 रुपए आंकी गई है। इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है।

केरवार ने कहा कि यह अवैध शराब कहाँ से लाई जा रही थी और कहाँ भेजी जानी थी। इस संबंध में विवेचना की जा रही है। जांच पूरी होते ही आगे का खुलासा किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.